कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया

मई माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पंकज सिंगाड़िया एवं रविंद्र सिंह डूडवे को“बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया



झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है। इसी तारतम्य में 01 जून 2025 को रविवार अवकाश होने के कारण 02 जून 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। गायन के पश्चात कलेक्टर ने कलेक्टर कार्यालय के शिकायत शाखा के पंकज सिंगाड़िया एवं शस्त्र शाखा के रविंद्र सिंह डूडवे को मई माह में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर “बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ” का प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टर ने दोनों कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग पंकज साँवले एवं अन्य जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।