जल गंगा संवर्धन अभियान

जनसहभागिता से झाबुआ जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य निरन्तर जारी

375 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर 58 हजार से अधिक ट्रॉली मिट्टी निकालकर जल भराव क्षमता 27 लाख 72 हजार से अधिक घन मीटर हुई

झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा पर प्रारंभ हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का झाबुआ जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में जल संग्रहण, जल संरक्षण और संवर्धन के सैकड़ों कार्य निरन्तर जारी हैं। अभियान के तहत जहां एक ओर पूराने कुएं , बावड़ी के जीर्णोद्धार और तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नए अमृत सरोवरों, खेत तालाब बनाने का कार्य भी हाथ में लिया गया है। रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग का कार्य भी बड़े स्तर पर शुरू किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जनसहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 375 ग्राम पंचायतों में गहरीकरण के लिए कुल 585 तालाबों ,चेकडेम, स्टॉप डेम एवं अन्य जल संरचनाओं को चिन्हित कर 375 जल संरचनाओं का जन सहयोग से गहरीकरण कर 58941 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकालकर 2183 किसानों ने अपने खेतों में डाली है। इस कार्य में कुल 4761 ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता की है। इससे एक ओर जहां तालाबों एवं जल संरचनाओं का गहरीकरण होकर उनकी जल भराव क्षमता 26 लाख 25 हजार घन मीटर से बढ़कर 27 लाख 72 हजार से अधिक घन मीटर हो गई है, साथ ही किसानों को अपने खेतों के लिये उपजाऊ मिट्टी भी उपलब्ध हुई है तथा जल स्तर में वृद्वि भी होगी । जनपद क्षेत्र झाबुआ में जन सहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 68 ग्राम पंचायतों में 102 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन किया गया है। इनमें से 68 जल संरचनाओं का गहरीकरण कार्य प्रारंभ कर अब तक 13440 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर किसानों के खेतों में डाली गई है। इसमें 700 ग्रामीणों ने सहभागिता की है। जप मेघनगर क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 61 ग्राम पंचायतों में 68 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर 64 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर 17100 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 850 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है। इसी तरह जप पेटलावद क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 77 ग्राम पंचायतों में 148 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर 123 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर 19723 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 1826 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है। जप रामा क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 55 ग्राम पंचायतों में 148 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर 45 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर 2620 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 510 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है। जप रानापुर क्षेत्र में जनसहयोग से जल संवर्धन अभियान के तहत 47 ग्राम पंचायतों में 56 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर 47 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर 1482 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 225 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है। ज.प. थांदला क्षेत्र में जनसहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 67 ग्राम पंचायतों में 89 जल संरचनाओं का गहरीकरण के लिए चिन्हांकन कर 67 जल संरचनाओं का कार्य प्रारंभ कर 4576 ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी अब तक निकाली जा चुकी है। इस कार्य में 650 ग्रामीणों ने जनभागीदारी की है।

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!