तहसील रा‌‌मा अंतर्गत नवीन 122 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण संपन्न

जिला झाबुआ/राजेंद्र राठौर

झाबुआ। वर्तमान समय में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स बनाए जाने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसी निर्देश के पालन में सिविल डिफेंस की कंट्रोलर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में 13 मई 2025 को तहसील रा‌‌मा अंतर्गत बनाए गए नवीन 122 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण जनपद पंचायत के सभागृह में आयोजित किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड एस डी पिल्लई व उनकी एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस टीम द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में सिविल डिफेंस व उसकी 12 सेवाओं की जानकारी देते हुए हवाई हमले या आपात स्थिति में सायरन बजाने पर क्या करना है, आग बुझाने, मलवे में दबे घायलों को निकाल कर उन्हें प्रथमों उपचार देकर एंबुलेंस तक ले जाने की इमरजेंसी मैथड की सिखलाई दी गई। उन्हें भूकंप व बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने की जानकारी भी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामा के बीएमओ द्वारा प्रथम उपचार तथा सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में तहसीलदार रामा टी विस्के व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण को काफी उपयोगी बताया तथा विश्वास दिलाया कि वे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!