इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ में मनाया गया रास गरबा

झाबुआ। इंदौर पब्लिक स्कूल , झाबुआ में मां दुर्गा के चरणों में नमन करने के लिए दिनांक 27 सितंबर , 2025 को रास गरबा का आयोजन किया गया , जिसका उद्देश्य अपने छात्रों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखना तथा विद्यार्थियों और अभिभावकों का भारतीय संस्कृति से संबंधित त्योहारों को एक साथ मनाना है। रास गरबा में विद्यालय के कक्षा प्री. नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों , पूर्व छात्र-छात्राओं , अभिभावकों , शिक्षकों तथा समस्त स्टाफ द्वारा सहभागिता की गई।
रास गरबा का प्रारंभ मां अंबे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया , तत्पश्चात सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के साथ रास गरबा की प्रस्तुति की गई। रास गरबा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में माननीय एडिशनल न्यायाधीश श्रीमान सुभाष सुनहरे उपस्थित रहे। रास गरबा के आयोजन में गरबा करने वाले अभिभावकों को उनकी वेशभूषा के आधार पर तथा विद्यार्थियों को गरबा प्रस्तुति तथा वेशभूषा के आधार पर पुरस्कार वितरण किए गए।
गरबा प्रस्तुतियों के निर्णायक मंडल में श्रीमती एवं श्रीमान अंकुर भंडारी , श्रीमती एवं श्रीमान संचित बाबेल और श्रीमती एवं श्रीमान शालीन जैन, जो कि विद्यालय में अभिभावक भी हैं , का सराहनीय योगदान रहा।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले अभिभावकों में श्रीमान और श्रीमती वैभव कोठारी रहे।
कक्षा नर्सरी में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए बालिका वर्ग में अक्षदा निरखे तथा बालक वर्ग में विरांश कोठारी रहे।
कक्षा के.जी. I से कक्षा द्वितीय समूह में रास गरबा के लिए बालिका वर्ग में रुद्राक्षी सिंगाड़िया तथा बालक वर्ग में सिद्धम गराड़िया प्रथम रहे। इसी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा बालिका वर्ग में मोनिशा सावलानी तथा बालक वर्ग में वियान सिंह राठौड़ प्रथम रहे‌।
प्राइमरी समूह में रास गरबा बालिका वर्ग में निर्वी शाह तथा बालक वर्ग में आशय जैन प्रथम रहे। इसी समूह में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए बालिका वर्ग में शिवन्या पुरोहित तथा बालक वर्ग में आर्यन डामोर विजेता रहे।
मिडिल समूह में रास गरबा के लिए बालिका वर्ग में सानवी चौरसिया तथा बालक वर्ग में नव्य भटेवरा प्रथम रहे। इसी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए बालिका वर्ग में ओजस्विनी राठौर तथा बालक वर्ग में द्रव्य अग्रवाल विजेता घोषित हुए।
सीनियर समूह में सर्वश्रेष्ठ रास गरबा के लिए बालिका वर्ग में दूर्वा त्रिवेदी तथा बालक वर्ग में मौलिक दवे प्रथम रहे। इसी समूह में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए बालिका वर्ग में हिया भंडारी और बालक वर्ग में सार्थ राठौर विजेता रहे।
एलुमिनी (इप्सियन) समूह , जो छात्र विद्यालय पूर्ण कर अपने जीवन में आगे बढ़ गए हैं , सर्वश्रेष्ठ रास गरबा बालिका वर्ग में स्नेहा जैन और बालक वर्ग में लक्ष जोशी प्रथम रहे। इसी समूह में सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा के लिए बालिका वर्ग में पूर्वा बंधवार तथा बालक वर्ग में कृतज्ञ गादिया प्रथम रहे।
विद्यालय में आमंत्रित अतिथियों , निर्णायक मंडल के सदस्यों , अभिभावकों , प्राचार्या महोदया श्रीमती दीप्ति सरन, शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा कार्यक्रम के अंत में मां अंबे की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
मंच संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिकाओं सुश्री सुहाना शेरानी और श्रीमती शुभा गुप्ता द्वारा किया गया।

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!