महाशिवरात्रि पर्व को लेकर योगेश्वर धाम पर तैयारियां शुरू




झाबुआ। झाबुआ आगामी 15, फरवरी रविवार को श्री योगेश्वर धाम स्थित योगेश्वर महादेव मंदिर जोर शोर से कर दी गई है तैयारियां शुरू शहर से बाहर शांत, शुद्ध एवं प्राकृतिक वातावरण में श्री योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व उत्साह, उमंग उल्लास के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा मंदिर समिति के व्यवस्थापक नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया कि इस बार दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दिनांक 14/2/2026, शनिवार को रात्रि, 8, बजे से योगेश्वर महादेव के भक्तों की विशाल उपस्थित में भव्य भजनसंध्या का आयोजन होगा एवं महाशिवरात्रि पर्व के दिन महान चमत्कारी भुतभावन बाबा श्री योगेश्वर महादेव का , रुद्राभिषेक, महाआरती, विषेश श्रंगार, विद्वान पंडितों के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में किया जायेगा एवं इस बार पर्व के दौरान दो बार महाआरती होगी कार्यक्रम के दौरान संगीतमय सुंदरकांड, भजन आदि का आयोजन होने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भुतभावन बाबा श्री योगेश्वर महादेव के दर्शन पुजन एवं कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी भक्तों के लिए महादेव प्रिय भांगयुक्त, ठंडाई, एवं स्वादिष्ट फरियाली खिचड़ी, एवं मिनरल वाटर की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई है मंदिर समिति एवं प्रबंधन द्वारा झाबुआ जिले के नागरिकों माताओ बहनों से श्री योगेश्वर धाम स्थित श्री योगेश्वर महादेव मंदिर पर पधारकर महान् चमत्कारी भुतभावन बाबा श्री योगेश्वर महादेव का आशीर्वाद एवं महाप्रसादी महाआरती आदि समस्त कार्यक्रमों में पधारकर सष्टम महाशिवरात्रि पर्व को सफल एवं सार्थक बनाने का निवेदन किया है
