नर्मदा साहित्य मंथन में भेरूसिंह चौहान “तरंग” ने किया काव्य पाठ


झाबुआ/ देश के प्रतिष्ठित नर्मदा साहित्य मंथन के पाॅंचवे सोपान का तीन दिवसीय आयोजन “भारत उदय” विषय पर देवी अहिल्या विश्व विद्यालय , इंदौर के मुख्य ऑडिटोरियम में हुआ। माॅं नर्मदा के जल के मंगल प्रवेश एवं पूजन के साथ ही तीन दिवसीय वैचारिक मंथन का श्रीगणेश हुआ।तीन दिवसीय वैचारिक मंथन का श्रीगणेश केरल के राज्यपाल राजेंद्र आलेंकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से साहित्यकार ,कवि,विचारक एवं पत्रकारों ने अपनी सहभागिता की ।इस आयोजित कार्यक्रम में अलग – अलग सत्रों के माध्यम से राष्ट्रहित को दृष्टिगत रखते हुए देश के ख्यात साहित्यकार,कवि,पत्रकार एवं विचारकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। नर्मदा साहित्य मंथन कार्यक्रम में “अभिव्यक्ति” प्रतिभाओं का मंच पर काव्य पाठ भी आयोजित किया गया। देश के विभिन्न अंचलों से कवियों ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की l झाबुआ जिले साहित्यकार कवि भेरूसिंह चौहान “तरंग” ने भी अपनी स्वरचित कविता सुनाकर सबको ही मंत्रमुग्ध कर वाहवाही और तालियाॅं बटोरी।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक कविताऍं सुनाई । काव्य प्रेमी श्रोताओं ने कविताओं का रसास्वादन किया।

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!