राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन











झाबुआ। शासकीय कन्या महाविद्यालय झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (24(01/26 से 30/01/26) जनजातीय कन्या छात्रावास ढ़ेकल बड़ी में डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया महिला बाल विकास विभाग,विशिष्ट अतिथि भानु भूरिया भाजपा जिला अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटीला,झाबुआ जनप्रतिनिधि हरिशंकर भूरिया,दीपक भूरिया सरपंच ढेकल बड़ी,समाजसेवी यशवंत भंडारी,रोटरी क्लब झाबुआ अध्यक्ष मनोज पाठक,उमंग सक्सेना ,अंकुर जी ,इदरीस बोहरा, अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जे सी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह ,जिला संयोजक डॉ बंशी लाल डावर,प्राचार्य डॉक्टर अंजना सोलंकी,जिला युवा अधिकारी माई भारत प्रीति पंघाल मनीष बैरागी एवं समस्त स्टाफ कन्या महाविद्यालय,छात्रावास अधीक्षिका शर्मा मेडा उपस्थिति थे।
निर्मला दीदी ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना संपूर्ण व्यक्तित्व विकास कर शिक्षा के साथ समाज सेवा की भावना पैदा करती है और छात्राओं को कहा सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता खूब मेहनत करो खूब पढ़ाई करो और अच्छे अच्छे पदों मै जाओ।छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशामुक्ति पर किया और बेकार प्लास्टिक के डब्बों से सुंदर गमले बनाकर पौधे लगा कर अतिथियों को भेट किए।रोटरी क्लब के द्वारा स्वयं सेवक छात्राओं को टी शर्ट दी गई।संपूर्ण शिविर में प्रीति जिला युवा अधिकारी माई भारत,डॉक्टर नीरज राठौर,डॉक्टर लोकेश दवे, डॉ चारूलता दवे ,सरपंच दीपक भूरिया,छात्रावास अधीक्षक शर्मा मेडा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रीति त्रिपाठी ने और स्वयं सेवक पायल परमार ने किया।
