“कवितांजलि महोत्सव” विराट कवि सम्मेलन,इंदौर में होगा भेरूसिंह चौहान “तरंग” का “हिंदी साहित्य सेवा सम्मान”



झाबुआ/ माॅं शारदा साहित्यिक मंच (भोपाल) के बैनरतले माॅं अहिल्याबाई की पावन नगरी और देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 11 फरवरी 26 बुधवार को शिवाजी परिसर श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति भवन रवीन्द्रनाथ टैगोर मार्ग,इंदौर में विराट कवि सम्मेलन “कवितांजलि महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य परिवार के सभापति सत्यनारायण जी शर्मा “सत्तन”करेंगे। साथ ही कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथि हिंदी के सशक्त हस्ताक्षर सुप्रसिद्ध कवयित्री नमिता नमन (दिल्ली), हिंदी साहित्य परिवार इंदौर के अध्यक्ष हरेराम वाजपेई,”वीणा” पत्रिका इंदौर के संपादक राजेश शर्मा,वरिष्ठ साहित्यकार प्रधान मंत्री म.भा. हिंदी साहित्य समिति इंदौर के अरविंद जवलेकर , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अनिल शर्मा “मयंक” (भोपाल),वरिष्ठ लेखक हर्षकुमार सेठ (नई दिल्ली) रहेंगे।
इस विराट कवि सम्मेलन मे देश के आठ राज्यों से तकरीबन 70 आमंत्रित कविगण सहभागिता कर काव्य पाठ करेंगे।इस विराट कवि सम्मेलन में जिला झाबुआ से भेरूसिंह चौहान “तरंग”भी काव्य रचना का पाठ करेंगे ।उक्त आयोजित कवि सम्मेलन में भेरूसिंह चौहान “तरंग” को “हिंदी साहित्य सेवा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।इस विराट कवि सम्मेलन का संचालन इंदौर की ख्यात साहित्यकार कवयित्री दीप्ति गुप्ता और सहयोगी के रूप में तृप्ति शाह रहेगी।
यह विराट कवि सम्मेलन संस्थापक राज धाकड़ “सरल” एवं संस्था के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा के संयोजन में आयोजित होगा।
