संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत मां त्रिपुरा कॉलेज में लर्निंग लाइसेंस कैंप का आयोजन


झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत मां त्रिपुरा कॉलेज, झाबुआ में लर्निंग लाइसेंस कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को परिवहन संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना रहा।
कैंप के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदकों के आवेदन स्वीकार किए गए एवं दस्तावेजों की जांच उपरांत 40 से अधिक लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। इस पहल से युवाओं को अपने शैक्षणिक परिसर में ही आवश्यक सेवा प्राप्त हुई, जिससे समय एवं संसाधनों की बचत हुई।
प्रशासन द्वारा आगे भी संकल्प से समाधान अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किए जाने की बात कही गई।
