पायलेट अभिनंदन की याद दिलाता रहेगा मिग-21-सफाई कर्मियो ने बनाया 20 दिनो मे



-शहर को सुंदर बनाना हम सबकी जावाबदारी-कविता सिंगार
झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान कई महिनो पहले वेश्ट से बेस्ट सामग्री से कलाकृतियां बनाने पर झाबुआ की प्रशंसा की गई थी। यह कार्य पिछले एक वर्ष से नगर पालिका मे पदस्थ सफाई कर्मियो द्वारा किया जा रहा है। अब सफाई कर्मियो ने शहर के बडे तालाब किनारे मिग-21 विमान बनाया है जो पायलेट अभिनंदन की याद दिलाता है। इसके पूर्व भी सफाई कर्मियो द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल राजगढ नाके पर बनाकर नागरिको आश्चर्य मे डाल दिया था।
पिछले एक वर्ष मे पदस्थ सफाई कर्मियो की 12 सदस्यीय टीम लगातार वेश्ट सामग्री से शहर के अलग अलग स्थानो पर कलाकृतियां बनाती आ रही है। सफाई कर्मियो द्वारा यह कार्य रहवासियो द्वारा जहा कचरा फेंका जाता है उस स्थान पर बनाया जा रहा है। ताकि लोग घर व दूकानो का कचरा कचरा वाहन मे ही डाले। जिससे शहर स्वच्छ बना रहे।
20 दिनो मे बना मिग-21
एक माह पूर्व शहर के राजगढ नाके पर ब्रह्मोस मिसाईल वेश्ट सामग्री से सफाई कर्मियो की टीम द्वारा बनाई गई थी। अब 20 दिनो मे उन्होने शहर के बडे तालाब के किनारे मिग-21 बनाकर अपनी कला का लोहा मनवा दिया है। इस विमान को बनाने मे 20 दिनो का सफर सफाई कर्मियो को तय करना पडा इस कार्य मे 1800 वेस्ट बोटलो का उपयोग सफाई कर्मियो द्वारा किया गया। आगे भी कई स्थनो पर कर्मचारियो द्वारा कलाकृति बनाने की योजना बनाई जा रही है।
लगातार कर रहे प्रयास
- सफाई कर्मियो की टीम द्वारा पिछले एक वर्ष से लगातार कलाकृतियां वेस्ट सामग्री से बनाई जा रही है। हमारा उद्देश्य वेस्ट सामग्री को उपयोग मे लाना है। आगामी दिनो मे शहर के कई स्थानो पर कलाकृतियां बनाई जाएगी। टोनी मलैया, स्वच्छता निरीक्षक नगर पालिका, झाबुआ ।
सबका सहयोग चाहिए - शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका की टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस कार्य मे सभी नागरिको का भी सहयोग जरूरी है। हमारा उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाए रखना है। कर्मचारियो द्वारा बनाया मिग-21 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष रहेगा। -कविता सिंगार, नगर पालिका अध्यक्ष, झाबुआ।
