आपातकाल का लगाकर देश में काले अध्याय की शुरुआत की सुश्री उषा ठाकुर

झाबुआ आज आपातकाल के काले अध्याय को लेकर प्रदेश भाजपा की मंशा अनुसार जिला भाजपा द्वारा एक निजी गार्डन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की पुर्व मंत्री विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि
देश की तानाशाह प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा संविधान की हत्या कर अपने पद को बचाने के लिए संविधान का मनमर्जी से उपयोग कर देश के इतिहास में एक काले अध्याय की शुरुआत की और आज के दिन 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया
इसी तरह के आदेशों द्वारा हमारे जैसे लाखों निर्दोष लोगों को जेल में बंद कर दिया
सभी मिसा बंदी जेल में बंद थे और जनता खुली जेल में बंद थी सभी की स्वतंत्रता समाप्त हो गई थी
जेल में मुलाकात बंद थी आने जाने वाले पत्र भी जांच के बाद दिए जाते थे
आज की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को देश के काले अध्याय से अवगत कराना जरूरी है जिससे
भविष्य में कोई संविधान की हत्या कर तानाशाह नहीं बने और संविधान के अनुरूप देश चले
यही संविधान का सम्मान है यही देश की शान है यही तिरंगे का मान है इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर,मिसा बंदी श्रीमती भावसार,विमल कांठी, कार्यक्रम संयोजक दौलत भावसार,उपसंयोजक, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य औमप्रकाश शर्मा, पंडित गणेश उपाध्याय, मनोहर मोदी अर्पित कटकानी सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!