छात्रों ने किया थाने का भ्रमण ,समझी कार्यप्रणाली



झाबुआ –
स्थानीय सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्थानीय पुलिस थाने का भ्रमण किया।विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्य प्रणाली को नजदीक से जाना।टीआई दिनेश रावत ने छात्रों का स्वागत किया ,उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।सउनि नीलिमा शर्मा,हिमांशु चौहान व अन्य ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम,डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर जानकारी दी।यातायात के नियमो की जानकारी देते हुए छात्रों से तेज रफ्तार में बाइक नही चलाने,स्टंट नही करने की बात कही गई।भ्रमण के दौरान छात्रों को कारागृह,हथियार कक्ष,पुलिस के संसाधन व कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

