फूलमाला फाटे पर टैंकर पलटा

“जनहित अपील” वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें


झाबुआ। आमजन से विनम्र अपील है कि फूलमाल फाटा क्षेत्र में टैंकर पलटने की घटना के कारण आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। वर्तमान में प्रशासन एवं पुलिस मौके पर उपस्थित है तथा GAIL की टीम द्वारा गैस के रिसाव को जांचने व सुरक्षा प्रबन्धन का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।
सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल के आस पास के दायरे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
आपके सहयोग से ही स्थिति को शीघ्र सामान्य किया जा सकेगा।
जिला प्रशासन, झाबुआ
