मध्यप्रदेश चालक परिचालक कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 8 फरवरी 2026रविवार को इंटक भवन भोपाल में सुबह 11बजे से होगी

झाबुआ। मध्यप्रदेश चालक परिचालक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष हाजी लाला पठान ने बताया कि उक्त बैठक में चालक परिचालक के हितो के लिए संघर्षरत संगठनों के प्रत्येक जिले में पदाधिकारी सम्मिलित होंगे! प्रदेश स्तरीय यह बैठक कोरोना काल के बाद पहली बार हो रही है,इतने समय वर्चुअल बैठक ही होती थी,और बैठकों में लिए गये निर्णय और चालक परिचालक साथियों की समस्याओं से परिवहन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन किसी भी समस्या का हल नही हुआ,, परिवहन विभाग के अधिकारियों की हठधर्मिता के चलते सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही दिया जा रहा है, कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है,नये नये नियम थोपे जा रहे हैं, परिवहन विभाग का नया पोर्टल लागू हुआ है उसमें कई खामियां हैं,जिसकी निरंतर शिकायत की जा रही है लेकिन पोर्टल की खामियां नही सुधारी जा रही है,, सबसे बड़ी समस्या कंडक्टरों के नये लायसेंस नही बन रहे हैं और न ही रिन्यूअल हो रहे हैं, आनलाईन फीस भी जमा नही हो रही है,इस नये पोर्टल में कंडक्टर लायसेंस की साइट भी नही दर्शाई गई है, जिससे बड़ी समस्या कंडक्टर साथियों के सामने खड़ी है, ड्राइवर लायसेंस बनाने व रिन्यूअल में 55 प्रतिशत राशि बड़ा दी गई है, स्मार्ट कार्ड के पैसे ले रहें हैं लेकिन दिया नही जा रहा है और की समस्याओं का अंबार है जिनका निदान नही किया जा रहा है,17 फरवरी 2014 को भोपाल में मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने अपने निवास स्थान चालक परिचालक महापंचायत बुलाकर उसमें कई कल्याणकारी योजनाओं को चालक परिचालकों के लिए लागू किया था, लेकिन एक भी योजना का लाभ नही दिया जा रहा है, उसमें प्रति वर्ष एक चालक को चयनित कर सारथी श्री पुरस्कार हेतु चुना जाकर एक लाख रूपये नगद राशि और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किये जाने की भी योजना है लेकिन 13 साल हो गए इन 13 सालो में एक भी सारथी श्री पुरस्कार नही दिया गया,यह हर तरफ से चालक परिचालक साथियों का शोषण है और संबंधित अधिकारी कूंभकरणी नींथ सो रहे हैं और अपनी मनमर्जी कर रहे हैं, प्रदेश स्तरीय बैठक में मध्यप्रदेश चालक परिचालक के मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी! मध्यप्रदेश चालक परिचालक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद सोनू अली ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को भोपाल में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक चालक परिचालक साथियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है,, मध्यप्रदेश में राज्य परिवहन निगम की बसे चालु होने वाली है,और बसों के मैनेजमेंट कैसा रहेगा,चालक परिचालकों के भरती के नियम क्या रहेगे और अभी निजी यात्री बसों पर सेवाएं देने वाले चालक परिचालकों का भविष्य क्या होगा, इनके लिए सरकार ने क्या योजनाएं बनाई हैं,और इनके रोजी रोजगार के क्या प्रबंध है और कई समस्याएं हैं उन पर इस बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा और मध्यप्रदेश सरकार व संबंधित विभाग के अधिकारियों तक यह समस्याएं पहुंचाकर इनके निराकरण की मांग की जाएगी व चालक परिचालक के लिए सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है इन योजनाओं का लाभ प्रमुखता के आधार पर दिये जाने की मांग भी की जायेगी,, प्रदेश स्तरीय भोपाल में होने वाली बैठक में सम्मिलित होने के लिए मध्यप्रदेश चालक परिचालक कल्याण संघ ईकाई जिला झाबुआ के पदाधिकारी भी जायेगे

और पड़े

राजेंद्र राठौर

राजेंद्र राठौर टुडे लाइव न्यूज़ के सह-संपादक हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले राठौर राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट पकड़ और विश्लेषण क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनसंवेदनशीलता से परिपूर्ण होती है।

सम्बंधित खबरें

Back to top button
error: Content is protected !!